Advertisement
एन.यू.बी.सी की बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

जिला अध्यक्ष हेमराज बैरवा एवं जिला उपाध्यक्ष रामसहाय मीणा ने विश्वास दिलाया कि सवाई माधोपुर जिले में संगठन को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि मई माह में सवाई माधोपुर में महासंघ का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले की सभी पंचायतों, तहसीलों एवं उपखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस सम्मेलन में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी शामिल होने की संभावना है।
शहर अध्यक्ष मोहम्मद शानू ने बैठक के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार के लिए अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गों—हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एवं जैन समाज—में महासंघ को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक प्रभावी एवं जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सवाई-माधोपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


