हिसार। शहर में बंदरों के बढ़ रहे आतंक को खत्म करने के लिए आखिरकार निगम और हुडा प्रशासन जाग ही गया। नगर निगम ने शहर के आवासीय क्षेत्रों में बंदरों को पकडऩे के लिए तीन सदस्यीय टीम को बुलाया है। दिलचस्प बात है कि निगम की तरफ से अभी तक बंदरों को पकडऩे के लिए कोई टेंडर प्रक्रिया आरंभ नहीं हुई है, मगर हाल ही में सेक्टर-14 में दादी और पौते की मौत के बाद पीडि़त परिवार ने बंदरों को पकडऩे में लापरवाह प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में जाने का ऐलान किया था। संभवत: इसी बात को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने आनन-फानन में बंदरों को पकडऩे वाली टीम को बुलाया है।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले