notorious smuggler arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अन्तर राज्जीय कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 5:29 PM (IST)
अन्तर राज्जीय कुख्यात तस्कर गिरफ्तार
उदयपुर। जिले की मावली थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब तस्करी करने में पिछले 1 वर्ष से फरार चल रहे अंतरराज्जीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर कई समय से फरार था और उसके खिलाफ तस्करी, हत्या, लूट, अपहरण और धोखाधड़ी के मामले दर्ज है। थानाधिकारी लाभूराम ने बताया कि जनवरी 2016 में एक कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की 400 पेटियां बरामद की गई थी। चालक और खलासी से पूछताछ में सामने आया था कि यह ट्रक और बरामद माल जाखल, झुंझनु निवासी राजेंद्र जाट की है। इस पर टीम ने तलाश की, तो आरोपी उस वक्त से घर और क्षेत्र से फरार चल रहा था। गुरुवार को टीम को जानकारी मिली की आरोपी राजेंद्र जाट सलूम्बर कस्बे में अपने मित्र के यहाँ रुका हुआ है, इस पर टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले 1 वर्ष से अपने गांव तक नहीं गया और पुलिस से बचने के लिए दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर के साथ अन्य जगह पर ठिकाने बदल रहा था आरोपी राजेंद्र 2 वर्ष पहले शराब तस्करी के मामले में एक मुखबीर की हत्या भी कर चुका है। राजेंद्र के साथ ही उदयपुर में ही शराब तस्करी करने वाले कुख्यात अपराधी इस हत्या में शामिल थे, आरोपी पहले इस मामले जेल में रह चुका है, लेकिन जमानत पर आकर वापस वह लगातार तस्करी के काम कर रहा था।

[@ नववर्ष की पूर्व संध्या पर पीएम का देश को संबोधन, इन बातों का कर सकते हैं ऐलान]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement