notbandi debating competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी पर वाद विवाद प्रतियोगिता

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 2:50 PM (IST)
नोटबंदी पर वाद विवाद प्रतियोगिता
कानपुर। नोटबंदी को लेकर जहां सड़क से लेकर संसद तक विपक्ष संघर्ष कर प्रधानमंत्री के इस फैसले को गलत ठहराने में जुटा हुआ है, तो वहीं गुरूवार को एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रेक्षागार में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र व छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखे। जिसमें अधिकांश छात्रों ने नोटबंदी यानि विमुद्रीकरण को जायज ठहराते हुए लोगों को इसके कष्ट के लिए तैयार रहने की अपील की गई। यह प्रतियोगिता संस्था के पूर्व प्रबंधक स्व. समीर कुमार सेन की तृतीय स्मृति में आयोजित की गई थी। प्रधानाचार्या पुष्पा त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर के विभिन्न विद्यालय से आए हुए साठ से अधिक प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ पक्ष विपक्ष में अपने विचारों को हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में प्रस्तुत किया। इस दौरान कृपा शंकर, राजीव शर्मा, शुभ्रो सेन, सुषमा शुक्ला, सत्य नारायण चौरसिया आदि मौजूद रहें। [@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement