khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 10:08 AM (IST)
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधीन नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में कुल 745 जगह निकली हैं। इन पदों के लिए इच्छुक 15 दिसंबर 2016 तक आवेदन किया जा सकता है। इनमें सीनियर कंट्रोलर के 194 पद हैं। मैंन्टेनर इलेक्ट्रीशियन के 112 और मैंन्टेनेर इलेक्ट्रॉनिक मशीन के लिए 129 पद रखे गए हैं जबकि कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट के लिए 65 जगह निकाली गई हैं। सीनियर कंट्रोलर के लिए इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा, मैंन्टेनर इलेक्ट्रीशियन के लिए 10 वीं पास आईटीआई डिप्लोमा के साथ होना चाहिए। मैंन्टेनर इलेक्ट्रॉनिक मशीन के लिए 10 वीं पास आईटीआई डिप्लोमा के साथ मांगा गया है। कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट के लिए स्नातक डिग्री और कंप्यूटर सर्टिफिकेट जरूरी है। इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष निर्धारित की गई है।उम्र सीमा में छूट सरकार की नियमावली के अनुसार दी जाएगी।इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की वेबसाइट पर किया जा सकता है।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहरयह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर