Advertisement
विडंबना देखिये साहब ! इलाहाबाद से लंदन जाती थी फ्लाइट, अब तरस रहे शहरी

वायु यात्रा के लिये हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल हुई तो कोर्ट ने जवाब मांगा । जिस पर इलाहाबाद में हर समय विमान सेवा उपलब्ध कराने के लिए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम लगाने और रनवे को बढ़ाने की जरुरत बताई गई। हाईकोर्ट ने इन कमियों को दूर करने का आदेश दिया तो एयरपोर्ट अथारिटी ने 1.73 करोड़ रुपये की लागत से बम्हरौली हवाई अड्डे पर आइएलएस लगवाया । लेकिन बिना बड़े रनवे के यह सुविधा किसी काम की नहीं है। जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट अथारिटी और वायुसेना से जमीन के आवेदन करने को कहा तो एयरफोर्स इसे एयरपोर्ट अथारिटी को जरुरत बताई। तो वहीं एयरपोर्ट अथारिटी ने वायुसेना का रनवे होने के कारण इसे वायुसेना आवश्यकता बताई। साल भर पहले जमीन की पैमाइश हो चुकी है । लेकिन जमीन केहि लिये आवेदन न करने के चलते मामला अधर में लटका है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में 3 फरवरी को है। उम्मीद है न्यायालय सख्त कदम उठायेगी।
[@ EXCLUSIVE: बीजेपी को मुस्लिमों से परहेज क्यों !]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



