no proper flight faculty in allahabad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विडंबना देखिये साहब ! इलाहाबाद से लंदन जाती थी फ्लाइट, अब तरस रहे शहरी

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 6:41 PM (IST)
विडंबना देखिये साहब ! इलाहाबाद से लंदन जाती थी फ्लाइट, अब तरस रहे शहरी
अमरीष मनीष शुक्ला, इलाहाबाद। सूबे मेंं चुनावी पारा गर्म है, हर पार्टी विकास का दंभ भर रही है। सूबे के एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेन उतर रहे हैं लेकिन जहां हवाई सेवा का गढ़ होना था वह शहर श्मशान की तरह वीरान है। विकास की दौड़ में इलाहाबाद कितना पिछड़ गया इसकी अहम वजह क्या है यह तो ठीक ठीक नहीं बताई जा सकती। लेकिन सियासत, धर्म और न्याय की नगरी इलाहाबाद आज एक अदद सकुशल फ्लाइट तक को तरस रही है। विडंबना तो देखिये इस शहर की जब देश में कहीं से भी हवाई सेवा नहीं थी तो इलाहाबाद से लंदन फ्लाइट जाती थी । लेकिन आज देश के अन्य शहरों की अपेक्षा हवाई यात्रा में संगम नगरी शून्य पर है। विदेशों की यात्रा तो बहुत दूर इलाहाबाद से राजधानी दिल्ली, लखनऊ व अन्य शहरों की हवाई यात्रा भी नगण्य है। बीते दो माह से इलाहाबाद आने वाली तीनों फ्लाइट रद्द चल रही हैं। जब कभी हवाईजहाज को उतरना भी हुआ तो वह यहां के बजाय वाराणसी या लखनऊ उतरा। इस बावत इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टिप्पणी की थी और हवाई पट्टी को विकसित करने के लिये कहा था। लेकिन शहर की दुर्दशा देखिये जनाब प्रशासन जमीन देने तो तैयार लेकिन कोई लेने वाला ही नहीं। प्रशासन की जमीन लेने के लिए वायुसेना या एयरपोर्ट अथारिटी में से किसी एक को आवेदन करना है। लेकिन अफसोस इलाहाबाद के इस नायाब काम के लिये कोई आगे नहीं आ रहा। वायुसेना या एयरपोर्ट अथारिटी यह दोनों देश के अहम संस्थान हैं और निःसंदेह इन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन एक दूसरे पर जमीन लेने व हवाई पट्टी विकसित करने की टाल मटोल में शहर की हवाई सेवा को दोयम दर्जे से भी बदतर कर रहे हैं। सीमित हवाई पट्टी, सीमित संसाधन व तकनीकी अभाव के चलते इलाहाबाद को नाम के अनुरूप मनमाफिक वायु सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
इतिहास के पन्नो को खंगालने पर पता चलता है कि संगम नगरी में तब हवाई सेवा विकसित की गई थी जब देश का हर हिस्सा इससे अंजान था। इलाहाबाद से सीधे लंदन तक ब्रितानी सरकार की फ्लाइट जाती थी। लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं बचा है। प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, आगरा, कानपुर जैसे शहरों में हर समय विमान उड़ान की सेवा उपलब्ध हो गई। लेकिन अफसोस इलाहाबाद में एक फ्लाइट भी सकुशल नहीं चल पा रही है। मौसम खराब होने की स्थिति में अघोषित समय तक यहां की फ्लाइट रद हो जाती है।

[@ UP ELECTION: चुनावी दंगल में एक राजा और उसकी दो रानियां]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement