nitin gadkari willfoundation millions of plans-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फोरलेन हाईवे, सिक्स लेन पुल लेकर इलाहाबाद आ रहे हैं गडकरी

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 11:17 AM (IST)
फोरलेन हाईवे, सिक्स लेन पुल लेकर इलाहाबाद आ रहे हैं गडकरी
इलाहाबाद। केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 20 दिसम्बर को संगम नगरी आ रहे हैं। यहां वह करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जबकि इलाहाबाद-प्रतापगढ मार्ग को फोर लेन व गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल की भी आधारशिला रखेंगे। सूबे में चुनाव से पूर्व इलाहाबाद की यह यात्रा इलाहाबादियों को खास होगी क्योंकि नये साल से पहले प्रयाग नगरी को ढेरो सौगात मिलने वाली हैं। गौरतलब है कि इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आयोजन के बाद ही यह स्पष्ट हो गया था कि मोदी सरकार के लिये कांग्रेस का सियासी गढ रहा इलाहाबाद फतह करना बहुत जरूरी है। ऐसे में इलाहाबाद को केन्द्र सरकार ढेरो योजनाओ से आच्छादित कर सकती है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement