newly appointed NHM personnel basic training-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवनियुक्त एनएचएम कार्मिकों ने लिया आधारभूत प्रशिक्षण

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 10:00 PM (IST)
नवनियुक्त एनएचएम कार्मिकों ने लिया आधारभूत प्रशिक्षण
जयपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं में नवनियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों का आधारभूत कौशल विकास के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान के प्रशिक्षण सभागार में विशिष्ट शासन सचिव एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नवीन जैन ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने नवागंतुक स्वास्थ्यकार्मिकों को एनएचएम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वास्तविक रूप में एनएचएम समुदाय सेवा है एवं प्रत्येक एनएचएमकर्मी के लिए राष्ट्रीय विकास में सहभागिता निभाने का समुचित मंच है। मिशन निदेशक जैन ने प्रशिक्षण के नवनियुक्त जिला लेखा प्रबंधकों, परिवार कल्याण परामर्शदाताओं, दक्षता मेंटर, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक एवं किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में चयनित किशोर परामर्शदाताओं को एनएचएम के उद्देश्य प्राप्ति में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नवनियुक्त एनएचएम कार्मिकों के लिए राज्यस्तर पर विशेष आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही नवागंतुकों को एनएचएम के उद्देश्य, महत्व, कार्यप्रणाली एवं स्वास्थ्य सूचकांकों की जानकारी संबंधित विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है। उन्होंने मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य सहित गैर-संचारी रोगों पर नियंत्रण, उपचार एवं परामर्श के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ.वी.के.माथुर ने आरसीएच सेवाओं एवं परियोजना निदेशक एनएचएम अंजू राजपाल ने चिकित्सा प्रबंधन व रिपोर्टिंग सिस्टम की जानकारी दी। परियोजना शिशु मातृ डॉ. तरुण चौधरी, शिशु स्वास्थ्य डॉ. मनोज अरोड़ा, टीकाकरण डॉ. सतीश गर्ग, आरबीएसके डॉ. सुआलाल, परिवार कल्याण डॉ. गिरीश द्विवेदी ने विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement