झुंझुनूं। रेलवे स्टेशन पर गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार सुबह शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति ने भारतीय रेल के शुभंकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। समिति के अनुसार पूजा करने के कुछ ही देर बाद सीकर-हरिद्वार के बीच रात्रि में नियमित ट्रेन चलने की खबर मिल गई। जल्द ही ट्रेन चलने की तिथि घोषित कर दी जाएगी। यह खबर मिलते ही समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान गणेश के जयकारों से स्टेशन को गुंजायमान कर दिया।