khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 4:28 PM (IST)
अलवर। पेयजल योजना को सुदृढ़ बनाने के लिए एनसीआर योजना में अलवर में 174 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से कार्य करवाएं जाएंगे। इसी क्रम में सोमवार को शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने स्कीम नं.1 में उच्च जलाशय के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।