Narendra Kashyap taunts Congress and SP, says both have no issues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 8:04 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नरेंद्र कश्यप का कांग्रेस और सपा पर तंज, कहा- दोनों के पास मुद्दे ही नहीं

khaskhabar.com: बुधवार, 19 नवम्बर 2025 10:45 PM (IST)
नरेंद्र कश्यप का कांग्रेस और सपा पर तंज, कहा- दोनों के पास मुद्दे ही नहीं
मैनपुरी। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। इस हार के बाद पार्टी के नेताओं ने एसआईआर को लेकर फिर से सवाल उठाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस इसको लेकर एक रैली भी निकालने वाली है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस, सपा, राजद, टीएमसी के पास विकास, रोजगार, गरीब, किसान जैसे मुद्दे नहीं रह गए। अब एसआईआर का विरोध ही इनका लक्ष्य रह गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि बिहार में एसआईआर के जरिए 69 लाख फर्जी मतदाताओं को सूची से हटाया गया, जिसके कारण असल वोटरों को अपने मत देने का अवसर मिला। हमारे लिए खुशी की बात है कि एनडीए को फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आने का अवसर बिहार की जनता ने दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस, सपा या टीएमसी बिना वजह बवाल कर रही है। सच्चाई यह है कि एसआईआर का मतलब किसी राजनीतिक दल के मतदाताओं की छंटनी करना नहीं है, बल्कि चुनाव आयोग के अनुसार एसआईआर का मतलब वास्तविक मतदाताओं को वोट का अवसर देना और फेक वोटर्स को सूची से बाहर करना है। इसमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव को एतराज नहीं होना चाहिए।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मोहन भागवत हमेशा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हैं। जो भी उनके विचार रहते हैं, उस पर लोग अपनी सहमति जताते हैं, लेकिन देश में किस-किस चीज की आवश्यकता है, यह देश ही तय करता है। कई धार्मिक संगठन इस मुद्दे को उठाते भी हैं कि हिंदू राष्ट्र घोषित हो। मोहन भागवत जो कहते हैं, वह उचित ही है।
शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी के भाषण की तारीफ किए जाने पर कांग्रेस की नाराजगी की खबर पर यूपी सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि सत्य को स्वीकार करना कांग्रेस की नीति का हिस्सा नहीं है। सिर्फ शशि थरूर ही नहीं, बल्कि कांग्रेस और सपा के कई नेता हैं जिन्होंने पीएम मोदी के अच्छे कार्यों की प्रशंसा की है। कांग्रेस अगर पीएम मोदी के कामों पर सहमति न जताए, तो कम से कम विश्वास तो करना ही चाहिए और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश में एसआईआर को लेकर दिए गए अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि बाहर का परिणाम देखकर भी उन्हें समझ नहीं आ रहा है, तो यह उनका मत है। बिहार में 25 से भी अधिक रैली करके आए हैं। राहुल गांधी, लालू यादव सभी ने मिलकर एसआईआर को लेकर बवाल किया था, लेकिन बिहार की जनता ने इन्हें जवाब दे दिया है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement