Advertisement
मुजफ्फरनगर: सर्राफा व्यापारी से लूट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक लाख रुपए का था इनाम

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान चौकी इंचार्ज ललित कसाना (सब-इंस्पेक्टर) और कांस्टेबल अली को गोली लग गई। उधर, मेहताब को भी पुलिस की गोली लग गई, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। उसे बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मेहताब के शव के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, 9 एमएम की पिस्टल, एक .38 बोर का रिवॉल्वर और कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा, 14 सितंबर 2025 को बुढ़ाना के सर्राफा व्यापारी नेमचंद वर्मा और उनके पोते शिवम से लूटी गई लगभग डेढ़ किलो चांदी, तीन तोला सोना और 4 हजार रुपये बरामद किए गए।
लूट के दौरान बदमाशों ने शिवम पर चाकू से हमला कर घायल किया था और उसे ईख के खेत में बांध दिया था। इस घटना के बाद मेहताब पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि मेहताब शामली जिले के रसूलपुर सोंटा का निवासी था। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में लूट, डकैती, हत्या और रंगदारी जैसे 18 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और इलाके में दहशत का पर्याय था।
एसएसपी ने कहा कि मेहताब सर्राफा लूटकांड का मुख्य आरोपी था, जिसके गिरोह ने करीब 10 लाख रुपए के जेवरात लूटे थे। बरामद किए हथियारों में एक सरकारी .38 बोर रिवॉल्वर भी शामिल है, जो संभवतः चोरी की गई होगी।
मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात आदित्य बंसल भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी वर्मा ने कहा कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मेहताब का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुजफ़्फरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


