Uttar Pradesh : Four thieves arrested after an encounter in Muzaffarnagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, हाथरस पुलिस ने फायरिंग केस में शामिल चार आरोपी दबोचे

khaskhabar.com: बुधवार, 16 सितम्बर 2026 08:35 AM (IST)
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, हाथरस पुलिस ने फायरिंग केस में शामिल चार आरोपी दबोचे
मुजफ्फरनगर/हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार की सुबह थाना तितावी पुलिस और तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच उस समय मुठभेड़ हुई, जब तार चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। थाना तितावी पुलिस की टीम मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने सामने से आते बदमाशों को देखकर रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। वहीं पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से 3 अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई। पुलिस ने शाहनवाज को उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया।
अन्य आरोपियों की पहचान जुनैद उर्फ शाहरुख, ताहिर और आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, दो बाइक और दो चाकू बरामद किए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 कुंतल से अधिक चोरी का तार बरामद किया है। चोरी किए गए तार को दिल्ली ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मैजिक गाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है।
बताया गया कि शाहनवाज, जुनैद उर्फ शाहरुख और ताहिर भैंसाहेड़ी थाना छपार के रहने वाले हैं, जबकि आसिफ दिल्ली का निवासी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर तार चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
उधर, उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस घटना में भी एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य तीन को मौके से पकड़ा गया।
मामला हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला इमलिया का है, जहां 14 और 15 सितंबर की दरमियानी रात अरविंद अपने साथियों के साथ एक घर पर पहुंचा था और गाली-गलौज के बाद हवाई फायरिंग कर फरार हो गया था। वारदात के बाद एसओजी और थाना पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान मंगलवार देर रात को पुलिस को आरोपियों के इलाके से निकलने की सूचना मिली। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी अरविंद के पैर में गोली लग गई। वहीं, उमेश मीना, दिनेश उर्फ दिन्ना और संजय को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement