Advertisement
सांसद हनुमान बेनीवाल ने पंचायती राज चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सांसद बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से चुनावों को लेकर पूरी सक्रियता एवं मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। नागौर सहित कई जिलों के जन प्रतिनिधियों ने सांसद से मुलाकात की। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण कटी हुई तथा खेतों में खड़ी फसलों को हुए भारी नुकसान के संदर्भ में सरकार से कहा कि इस आपदा से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग करते हुए कहा कि इस नुकसान का सही आंकलन कराया जाए तथा प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज एवं आर्थिक सहायता जारी की जाए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कार्यरत बीमा कंपनियों को निर्देशित किया जाए कि वे अपने प्रतिनिधियों को गांव-गांव भेजकर फसलों में हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करवाएं और पात्र बीमित किसानों को बिना अनावश्यक देरी के फसल बीमा क्लेम का भुगतान सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नागौर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


