Mother Jumps into Well with Five Children, Two Twin Infants Die-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 13, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, दो जुड़वां मासूमों की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 दिसम्बर 2025 3:48 PM (IST)
पांच बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, दो जुड़वां मासूमों की मौत
रायपुर मारवाड़ (ब्यावर)। रायपुर मारवाड़ उपखंड के झूठा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक महिला ने अपने पांच मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में एक साल के जुड़वां बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला और उसके तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। रायपुर थाने के एएसआई कैलाश नायक ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सुमित्रा (30) अपने बच्चों दीपू (5), दिव्या (3), काली (2) और जुड़वां नारू व प्रेम (1) को लेकर कुएं में कूद गई। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुना और तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला और बच्चों को कुएं से बाहर निकाला गया और सभी को रायपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नारू और प्रेम को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। महिला और तीन बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय महिला का पति भाकर राम मजदूरी के सिलसिले में ब्यावर गया हुआ था, जिसे सूचना मिलने पर वह दोपहर करीब 12:15 बजे रायपुर पहुंचा। दंपती की शादी करीब 9 वर्ष पहले हुई थी।
फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घायलों के बयान के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement