शहर की हर सड़क पर ताजियों का जुलुस दिखाई दे रहा था और मातम करते हुए लोग। भारी सख्यां में महिलाएं भी जुलूस में शामिल हुई और मातम मनाया। शिया अकीदतमंद कुछ अलग ही अंदाज में मातम करते हुए सड़कों पर दिखाई दे रहे थेए जिसमें नौजवान से लेकर बच्चे तक काले लीबाज पहने हुए थे।
किसी के सिर से खून तो किसी के शरीर से खून टपक रहा था। इस दौरान अकीदतमंद या हुसैन के नारे लगा रहे थे। यह सभी अपनी छाती पीटकर मातम मना रही थी। मातम के दौरान लोग अपने हाथों में तलवार लिए हुए थे और या हुसैन के नारे लगते हुए ताजियों के साथ कर्बला पहुंचे और ताजियें दफन किए।