khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 11:14 AM (IST)
कानपुर। इस्लाम में शिया समुदाय के लिए ये मातम का दिन हैं। इसी दिन पैगम्बर मोहम्मद साहब के छोटे नवासे इमाम हुसैन इराक में करबला के मैदान में शहीद हुए थे। उन्हीं की याद में मोहर्रम का पर्व मनाया जाता है। मोहर्रम के जुलूस में बुधवार को शहर की सड़कें खून से लाल हो गईं।
हर तरफ मातम था और जुबां पर हाय हुसैन के नारे। मंगलवार रात से ही शहर के अलग.अलग हिस्सों में ताजिया रखी गई। बुधवार को मोहर्रम की 10वीं तारीख पर अकीदतमंद बड़े ही अकीदत के साथ ताजिया को लेकर छोटी कर्बला व बड़ी कर्बला की ओर चल पड़े।