khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 5:10 PM (IST)
मुआवजे को कम बताते हुये किसानों की तरफ से मोहाली कोर्ट में अपील की गई की
उन्हें बढा मुआवजा दिया जाए।कोर्ट नें भी किसानों के हक में 2007 में
फैसला सुनाते हुये बढा मुआवजा देने के आदेश रेलवे को दिये मगर लगभग 10 साल
निकलने के बाद भी बढा मुआवजा न देने पर सरकार की तरफ से रेलवे स्टेशन को
कुर्क करने के आदेश दिये गये मगर कुर्क के बावजूद जब रेलवे स्टेशन मास्टर
ने रेलवे की प्रॉप्रर्टी कुर्क करने में आपति जताई तो कोर्ट ने उन्हे अगली
सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश होने के आदेश दिये मोहाली के रायपुर खुर्द
गांव के 9 किसान एसे है जिनका बढा मुआवजा रेलवे की तरफ से अभी तक नहीं दिया
गया जिसके चलते किसान इतनी लंबी लडाई लडने के बाद आज रेलवे की तरफ से गलत
डाटा दिखाने पर काफी मायूस दिखे याचिकाकर्ता करनैल सिंह ने कहा कि जमीन के
दाम इस वक्त करोडो से उपर है। मगर रेलवे ने जो 30 लाख के करीब बढा मुआवजा
बनता है हम किसानों का उसको देना तो दूर कोर्ट को गलत डाटा देकर गुमराह कर
रहे है जो कि दुख की बात है।