Advertisement
मोगा पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन: संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी, नशा तस्करों पर शिकंजा

उन्होंने कहा, "ये ऑपरेशन नशे के सौदागरों को चेतावनी है। अगर वे अपने गैरकानूनी धंधे से बाज नहीं आए, तो सख्त कार्रवाई के तहत जेल की हवा खानी पड़ेगी।"
डीएसपी के मुताबिक, ऐसे अभियानों से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग और बरामदगी मिलती रहती है। बीते दिनों ही मोगा पुलिस ने एक बड़े खुलासे में 350 ग्राम हेरोइन जब्त की थी, जिससे नशा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह सर्च ऑपरेशन मोगा पुलिस की चल रही मुहिम का हिस्सा है, जो नशे और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आधारित है।
डीएसपी ने स्पष्ट किया कि ये कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी, ताकि नशा माफिया और अन्य अपराधियों पर पूरी तरह शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इससे न केवल नशे का जाल टूटेगा, बल्कि युवाओं को इस घातक जाल से बचाया जा सकेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मोगा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


