Modi to 125 billion people think - Harsh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी जी 125 करोड़ जनता के लिए सोचते हैं - हर्षवर्धन

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 11:47 AM (IST)
मोदी जी 125 करोड़ जनता के लिए सोचते हैं -
हर्षवर्धन
लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि परिवर्तन यात्राओं में भारी भीड़ जुटी हैं। भष्टाचार, अराजकता, जबरन कब्जे, महिलाओं की लुटती अस्मत और गुण्डों, अपराधियों को संरक्षण देने की सपा सरकार की नीति से गुस्सा जनता परिवर्तन यात्राएं में उमड़ रही है। जनता सपा-बसपा दोनों के खिलाफ है। माफियाओं द्वारा पुलिस की फटती हुई वर्दी उ0प्र0 की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। परिवर्तन यात्राओं में जनाक्रोश के फूटते स्वर सपा-बसपा व्यवस्था को तहस-नहस करने का संदेश दे रहे है। परिवर्तन यात्रा सहारनपुर से 32 दिनों का सफर तय करके मुरादाबाद पहुंची। हर व्यक्ति से तथा उसकी समस्याओं से जुड़ती भाजपा की परिवर्तन यात्रा कारवां बढ़ता जा रहा है। स्वागत सभाओं एवं जनसभाओं से जुड़ती जनता भाजपा के विचार से जुड रही है। जनता जुड़कर प्रदेश को खुशहाली के मार्ग पर ले चलने को सड़कों पर उतर आयी है। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में केन्द्रीय मंत्री डा0 हर्षवर्धन ने कहा कि आज से 40 वर्ष पूर्व गरीबों के लिए नारा बनाया गया लेकिन नारा सिर्फ नारा ही रह गया। आज मोदी जी गरीबों के लिए काम कर रहे है। गांवों के विकास के लिए गांवों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ा जा रहा है। रोजगार के अवसर सृजित हो रहे है। नौजवानों को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। जो भी व्यक्ति भारत का है और भारत के लिए सोचता है, मोदी जी उसके बारे में सोचते है। मोदी जी 125 करोड़ जनता के कल्याण के कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि केन्द्र की तरह ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाइए तभी विकास की रफ्तार बढ़ सकेगी। हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement