गुडग़ांव। हरियाणा दिवस पर स्वर्ण जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा के मुख्य अतिथि रहेंगे। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम गुडग़ांव के ताउदेवी लाल स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम के तहत सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी गुडग़ांव पुलिस के कंधों पर होगी। गुडग़ांव पुलिस के जवान व कमांडो और सीसीटीवी कैमरों से पूरे कार्यक्रम स्थल के साथ शहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
हरियाणा का जन्मदिन इस बार बहुत खास होगा। देश के प्रधानमंत्री के अलावा आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।