mobster arrested in mandrayal forest -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सात वर्ष से फरार 10 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 9:22 PM (IST)
सात वर्ष से फरार 10 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार
करौली। पुलिस ने सात वर्ष से फरार 10 हजार के इनामी डकैत को गिरफ्तार कर लिया है। डकैत फोसू उर्फ निरंजन के खिलाफ करीब 15 मामले दर्ज हैं। एएसपी अनिल कयाल ने शनिवार को मीडिया को बताया कि मुखबिर से डकैत के मंडरायल के मारे का कुआं के जंगलों में होने की सूचना मिली तो करौली, कैलादेवी व मंडरायल पुुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। जंगलों से डकैत फोसू को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार जब्त किए। डकैत फोसू करीब 7 वर्ष से फरार चल रहा था। वह भरतपुर व धौलपुर जिलों के दो प्रकरणों में वांछित था। डकैत पर आईजी भरतपुर ने 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement