MLA villagers sweet -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक ने मिठाई खिलाकर टरका दिया ग्रामीणों को

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 5:01 PM (IST)
विधायक ने मिठाई खिलाकर टरका दिया ग्रामीणों को
टोंक। विधानसभा क्षैत्र टोंक के गांव पालडा सहित आसपास के इलाकों में बजरी खनन मािफया के आतंक से परेशान होकर पालडा के ग्रामीण सोमवार को टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता के निवास पर जा धमके । जिन्होंने अवैध बजरी खनन में लिप्त माफियाओं पर खुला आरोप लगाया कि वह जबरदस्ती से खातेदारी की जमीन से न केवल बजरी निकाल रहे हैं बल्कि लाठी के बल पर बजरी के ओवरलोड ट्रको को भी निकाल रहे हैं। विधायक अजीतसिंह मेहता ने ग्रामीणों की समस्या को गम्भीरता से तो सुना लेकिन जवाब देने की बजाय मिठाई खिलाकर टरका दिया। टोंक विधानसभा क्षैत्र के गांव पालडा,बोरदा,मोहम्मदनगर ,अहमदपुरा,लहन आदि के ग्रामीण रमेश, हीरा, उदालाल, रामरतन, पारस, मुकेश, मदनलाल, नारायणसिंह,अभय कुमार आदि निजी साधनों से टोंक पहुंचे जहां टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता के निवास स्थान पहुॅंचे जहां उन्होंने अवैध बजरी खनन की शिकायत करते हुए अपनी पीडा बताई। ग्रामीणों ने बताया कि बजरी खनन में लिप्त लोग जबरन खातेदारी की जमीन से बजरी का उठाव कर रहें हैं इतना ही नही बजरी के ओवरलोड ट्रको को भी निकाल रहे हैं। जिससे सडक़ हादसे हो रहे हैं वहीं ग्रामीणों की रात की नींद भी छिन गई साथ ही राज्य सरकार की ओर से बनाये गये ग्रामीण गौरव पथ सहित सडक़े पूरी तरह से उखड़ गई जिससे आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। विधायक अजीतसिंह मेहता ने ग्रामीणों की समस्या को बडी गम्भीरता से सुनते हुए कहा कि चलो देखते हैं। इतना कहते हुए उन्होंने मिठाई का डिब्ब ग्रामीणें के आगे करते हुए कहा कि आप तो मुॅंह मीठा करों और मिठाई खिलाकर ग्रामीणों को उल्टे पांव लौटा दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement