khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 12:32 PM (IST)
डूंगरपुर। शहर के वार्ड दो का जायजा लेने निकले विधायक यहां गंदगी का आलम देख कर भडक़ गए। उन्होंने वहां मौजूद नगर परिषद कर्मचारियों और अधिकारियों को फटकार भी लगाई। दरअसल, विधायक देवेन्द्र कटारा आपका जिला आपकी सरकार का फॉलोअप लेने निकले थे। विधायक कटारा ने जब वार्ड का निरीक्षण किया तो पाया कि कई लोगों को पेंशन समय पर नहीं मिल रही है। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन नहीं मिल रहे हंै। गरीब परिवारों के राशन कार्ड में गड़बडिय़ां हंै। विधायक ने वार्ड के पार्षद नगीनलाल व नगरपरिषद के कर्मचारियों को तुरंत समस्या का निस्तारण का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने की थी तारीफ