फरीदाबाद। हेल्दी इंडिया के पीएम मोदी के उद्देश्य में फरीदाबाद का इनरव्हील क्लब भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। हाल ही में इनरव्हील क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के लिए चार हेल्थ प्रोजेक्टों का आयोजन हेल्थकेयर कमेटी के चेयरपर्सन अनिता ठक्कर व रेणु ठक्कर के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य व पौष्टिक खान पान के लिए जागरुक करने के लिए मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी (एमआरआईयू) में किया गया।