Advertisement
भाजपा नेत्री के पुत्र के अश्लील वीडियो वायरल मामले में मंत्री जयवीर ने कहा- बहुत पहले ही पार्टी से निकाली जा चुकी हैं

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में अच्छा संदेश नहीं देती हैं। इस प्रकार की घटनाओं को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए। इस मामले में सरकार पूरी तरह से सजग है। प्रशासन कठोर कार्रवाई करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दो मुकदमे पंजीकृत हुए हैं, उसमें विवेचना के बाद जो भी तत्व आएंगे उसके आधार पर गंभीर कार्रवाई निश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि इसमें यह कहना कि भाजपा की नेत्री है, वह बिल्कुल भी बेबुनियाद है। शनिवार को ही मैंने इसको लेकर संगठन से बात की है। संगठन ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पूर्व में ही उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मैनपुरी शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 से ज्यादा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद से राजनीति भी शुरू हो गई है। वायरल 130 से ज्यादा वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। जबकि कथित भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मैनपुरी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


