minimum temperature Decrease, light fog appears in the morning in Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, सुबह छाने लगा हल्का कोहरा

khaskhabar.com: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 11:21 AM (IST)
न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, सुबह छाने लगा हल्का कोहरा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी, लेकिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 24 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement