अबोहर। मिड डे मील वर्कर यूनियन की ओर से बुधवार को अहम बैठक हुई। पंजाब प्रधान बिमला रानी की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई बैठक में यूनियन वर्कर्स ने मांगों को पूरा न करने पर पंजाब सरकार के प्रति गहरा रोष जताया। इसे लेकर यूनियन सदस्यों ने रोष स्वरूप शहर में रैली भी निकाली और केन्द्र सरकार के साथ पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।