अंबाला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को मेगा जाॅब फेयर का आयोजन किया गया। ईओसी एजु वेंचर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी रोबिन मित्तल के सहयोग से लगाए गए इस जाॅब फेयर में अंबाला के साथ हरियाणा के दूसरे शहरों से आए करीब आठ हजार दो सौ पचास युवक युवतियों ने शिरकत की और रोजगार के लिए अपना पंजीकरण कराया। विधायक असीम गोयल के जन्मदिवस के मौके पर लगे जाॅब फेयर के दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों और आईटीआई अधिकारियों कर्मचारियों ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया। वहीं विधायक ने अंबाला में पहली बार लगे इस विशाल जाॅब फेयर के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया और आईटीआई अधिकारियों की सराहना की।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार