meet will be inspect by administration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बकरीद के मौके पर बॉर्डर पर होगी मीट की जांच

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 5:23 PM (IST)
बकरीद के मौके पर बॉर्डर पर होगी मीट की जांच
सोनीपत। नगराधीश सुरेन्द्र दून ने सिविल सर्जन सोनीपत व उपनिदेशक पशुपालन विभाग को आदेश जारी करते हुए कहा कि 13 सितम्बर को ईद-उल-फितर(बकरीद) के मौके पर अन्य राज्यों से आने वाली मीट की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश व दिल्ली से मीट लाने व ले जाने का रास्ता लंबा होने के कारण मीट खराब हो जाता है। यदि मीट निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होगा तो इसके सेवन से स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त मीट/गोश्त के साथ-साथ गौमांस भी लाया जा सकता है। जिसको देखकर गौभक्तों/गौरक्षकों और आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और कानून व्यवस्था में बाधा आ सकती है। ऐसे में डॉक्टरों की एक टीम सोनीपत-यूपी बार्डर पर भिजवाई जाए ताकि आने जाने वाले मीट की जांच की जा सके।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement