meditation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

40 देशों के दस हजार लोगों ने एक साथ किया ध्यान

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 9:19 PM (IST)
40 देशों के दस हजार लोगों ने एक साथ किया ध्यान
जयपुर। तकनीक और अध्यात्म का समन्वय करते हुए आर्ट ऑफ़ लिविंग ने वेबकास्ट के माध्यम से सहज समाधि ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया। श्री श्री रविशंकर की बहन भानुमति नरसिम्हन के निर्देशन में चालीस देशों में दस हज़ार से अधिक लोगों ने ध्यान की विधि सीखी। कार्यक्रम का प्रसारण एक साथ दो सौ दस शहरों में किया गया। कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग के बैंगलोर आश्रम में हुआ जिसका वेबकास्ट से अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण हुआ। तीन दिवसीय ध्यान कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। 350 लोगों ने सीखा ध्यान प्रदेश में 6 जिलों में करीब 350 लोगों ने ध्यान सीखा। जयपुर से महेश शर्मा, सीकर से डिंपल,जोधपुर से आनंद देसी ,झालावाड़ से सरिता, गंगानगर से रेखा खूंटेटा ने वेबकास्ट के जरिये संचालन किया। दुनिया भर के 40 देशों में यह ध्यान एक साथ सिखया गया। जिनमे जापान,चीन, बाली, रूस एवं अन्य कई देश शामिल हैं।
भानु दीदी ने बताया कि सहज एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है प्राकृतिक अथवा प्रयत्नरहित। समाधि का अर्थ होता है ध्यान की गहनतम आनंदमय अवस्था। सहज समाधि ध्यान एक प्रयत्नरहित प्राकृतिक ध्यान विधि है।
इस विधि में अभ्यासी को एक ध्वनि तरंग का उपयोग करना सिखाया जाता है जिससे मन शांत होकर अपनी ही गहराई में जाता है। इस प्रकार मन व तंत्रिका तंत्र के शांत होने से गहन विश्राम का अनुभव होता है जो व्यक्ति की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। प्रवक्ता डॉ आभा पाराशर ने बताया कि तीन दिवसीय सहज समाधी ध्यान कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर दुर्गाबाड़ी में हुआ। भानु दीदी को भारत सरकार द्वारा सन् 2007 में सद्गुरु ज्ञानानंद राष्ट्रीय पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही भानु दीदी एक प्रख्यात ध्यान शिक्षक हैं । भानु दीदी एक पारंगत भजन गायिका भी हैं जिनके संस्कृत, हिंदी व कन्नड़ भजन संग्रहों को विश्व भर के भजन प्रेमियों द्वारा सराहा गया है।
यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी...
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement