May the country be free from religious fanaticism, hatred and pressure on democratic institutions: Selja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश को धार्मिक उन्माद, नफरत और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव से मुक्ति मिले : सैलजा

khaskhabar.com: शनिवार, 07 नवम्बर 2026 4:29 PM (IST)
देश को धार्मिक उन्माद, नफरत और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव से मुक्ति मिले : सैलजा
खास खबर। सिरसा नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने के अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज से अंधकार, नफरत, भय और भेदभाव मिटाकर प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे का प्रकाश फैलाने का संकल्प है।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि आज देश को ऐसे वातावरण की आवश्यकता है, जहां संविधान सर्वोपरि हो, लोकतांत्रिक संस्थाएं स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर कार्य करें तथा प्रत्येक नागरिक बिना भय के अपनी बात रख सके। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
सांसद ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कथित दबाव, असहमति की आवाज दबाने और धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति से देश को मुक्ति मिलनी चाहिए।
सांसद ने कामना की कि यह दीपावली देश में स्वस्थ लोकतंत्र, सामाजिक सौहार्द, आर्थिक खुशहाली और समान विकास का नया प्रकाश लेकर आए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस परिवार एकजुट होकर जनहित, संविधान की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement