Advertisement
नोएडा में पांच अस्थायी दुकानों में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत

साथ ही राहत एवं बचाव कार्य के तहत अस्थायी दुकानों को खाली कराया गया, ताकि आग की चपेट में आने से अन्य लोगों को बचाया जा सके। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। दमकल और राहत कार्य में जुटी टीमों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मृतक की पहचान और आग लगने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। आग की चपेट में आई दुकानों में कितना नुकसान हुआ, इसका भी आकलन किया जाना बाकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद पुलिस की ओर से अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल दमकल विभाग की छह गाड़ियों की मदद से आग बुझा दी गई है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।
--आईएएनएस
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


