झालावाड़ की बालदा खाल में बही मारुति वैन, दो की मौत
khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 6:16 PM (IST)
झालावाड़। जिले के पिड़ावा में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बालदा खाल में एक मारुति वैन बह जाने से 2 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति अभी लापता है। एनडीआरएफ की टीम की ओर से इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना में 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।