married womans relationship with other man illicit- HC Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शादीशुदा महिला का गैर मर्द के साथ रिलेशन अवैध : हाईकोर्ट

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 7:39 PM (IST)
शादीशुदा महिला का गैर मर्द के साथ रिलेशन अवैध : हाईकोर्ट
बता दें एक शादीशुदा महिला ने गैर मर्द के साथ अपने रिलेशनशिप को बरकरार रखने के लिये सुरक्षा की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस मामले को कोर्ट ने बेहद गम्भीर मानते हुए साफ कर दिया कि शादीशुदा होने के बावजूद दूसरे मर्द के साथ रिलेशनशिप बनाए रखने के लिये कोर्ट याची को किसी भी तरह की सुरक्षा मुहैय्या नहीं करा सकता। यह पूरी तरह से अवैध है और इसमें किसी तरह की रिया की कोई गुंजाइश नहीं है । विदित हो कि मिर्जापुर निवासी कुसुम की शादी 2016 में हुई थी। कुसुम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा था कि वह अपने प्रेमी संग ही रहना चाहती है और इसके लिय उसने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस पर न्यायमूर्ती सुनीत कुमार की पीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने शादीशुदा महिला के गैर मर्द के साथ संबंध को भी अवैध करार दिया। न्यायालय के कहाकि भारत की पौराणिक संस्कृति और सभ्यता भी इसकी इजाजत नहीं देती । कोर्ट के आदेश के बाद अब इस तरह की शिकायत पर कानून तोड़े जाने जैसे अपराध की श्रेणी में इसे दर्ज किया जायेगा । तलाक जैसे मामलों में भी इसे आदेश का इस्तेमाल किया जाना भी तय माना जा रहा है । हालांकि इस तरह संबंध अभी भी सामाजिक तौर पर प्रतिबंधित ही है । परन्तु अब न्यायालय के आदेश के बाद कानूनन प्रतिबंध होगा । बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement