जींद। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर शहर में युवाओं की ओर से दौड़ निकाली गई। देश की एकता और अखंडता को लेकर निकाली गई इस रैली को लेकर युवाओं में जोश दिखा। लौह पुरुष भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 76वीं जयंती के मौके पर पुलिस विभाग की ओर से कराई गई एकता दौड़ के दौरान जिला उपायुक्त विनय सिंह ने सैंकड़ों लोगों को एकजुट रहने की शपथ भी दिलाई।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ायायह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार