khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 7:56 PM (IST)
उदयपुर । उदयपुर में छात्र संघ चुनाव 17 अगस्त को होने है और चुनाव को लेकर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद के लिए दोनों ही दलों के प्रत्याशी मतदाताओ को रिझाने में लगे हुए है । एबीवीपी से भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नीरज सामर ने अपने चुनावी घोषणा पत्र और पूर्व में संगठन द्वारा किये कार्यों के बलबूते चुनाव जीतने का दावा किया है
एबीवीपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन पदाधिकारियों ने चुनावी घोषणा पत्र घोषित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रत्याशी ध्रुव श्रीमाली, महासचिव प्रत्याशी जीतेन्द्र सिंह असोलिया और संयुक्त सचिव प्रत्याशी भावना मेनारिया ने भी अपने चुनावी वादों को बताया ।