हनुमानगढ़। संगरिया की कृषि उपज मण्डी समिति का चौकीदार जगदीश प्रसाद पिछले छह दिनों से लापता है। करीब 57 वर्ष की आयु का जगदीश प्रसाद अरोड़वंश धर्मशाला के पास रहता है। जगदीश कुछ वर्ष पूर्व लकवे का शिकार हो गया था जिसके कारण बोलने व चलने में परेशानी होती है। पुत्र सुमित के बताए अनुसार उसके पिता जगदीश ने सोमवार को रूपए निकालने के लिये ओबीसी बैंक की लाइन में लगने के लिए कहा। इस पर यह बैंक गया और यहां लाइन में इंतजार करता रहा पर उसके पिता नहीं आए। जब पुत्र सुमित ने उनके कार्यालय में पता किया तो पता चला कि वे सुबह 9 बजे कार्यालय आने के कुछ देर बाद बिना बताये चले गए तथा वापिस नहीं आए। जगदीश प्रसाद ने लापता होने के समय सफेद रंग की पेन्ट-शर्ट, क्रीम रंग की स्वेटर आधी बाजू की, भूरे रंग की टॉपी तथा चप्पल पहनी हुई है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी