khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 6:41 PM (IST)
जयपुर। प्रदेश में संचालित किए गये समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम के दूसरे चरण में 62 ब्लॉक के 25 हजार बच्चों को कुपोषण मुक्त कराया जाएगा। उन्हें पोषण आहार में परम्परागत खाद्यानों का महत्व के बारें में बताया जाएगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने मंगलवार को होटल कन्ट्रीइन में अमेरिकी संस्थान रिजल्ट्स फॉर डवलमेन्ट द्वारा ‘‘राजस्थान में पोषण वित्त की चुनौतियों एवं संभावनाओं’’ विषय पर आयोजित गोष्ठी के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय संगठन यूनिसेफ, गेन एवं एसीएफ का तकनीकी सहयोग लिया गया है। जिसमें सर्वाधिक प्रभावित 13 जिलों के 41 खण्डों में 6 माह से 59 माह के अंतिगंभीर कुपोषित बच्चों के प्रबंधन हेतु समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम (सीमेम) का प्रथम चरण आयोजित किया गया। इस प्रथम चरण में 9 हजार 117 बच्चों को कुपोषण मुक्त किया गया है।