श्रीगंगानगर । ओबीसी ग्राम्य स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बुधवार को पेपर बैग, कवर, लिफाफे एव फाईल मैकिंग का 10 दिवसीय निशुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गांव 7 ए में किया । कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में आरसेटी के निदेशक राजेन्द्र कुमार सहू तथा राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के मदन लाल सोनी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। सहू ने प्रशिक्षणार्थियों का आह्वान किया कि वे समर्पित भाव एवं पूर्ण मनोयोग से इस कार्य को सीखें तथा स्वरोजगार से जुड़े।
इससे पूर्व आरसेटी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आरसेटी के अनुदेशक भंवर लाल स्वामी ने उपस्थित लोगों से अपने मित्र एवं सबंधियों को उनकी रूचि के अनुरूप नि शुल्क व रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का आह्वान किया।