Advertisement
जोधपुर में बड़ी चोरी: घर की अलमारी से लाखों के सोने-हीरे के आभूषण पार, 5 किलो चांदी भी गायब

रिपोर्ट के मुताबिक, 11 नवंबर की सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। इसी दौरान करीब सुबह 8:30 बजे उनकी पत्नी का फोन आया। पत्नी ने उन्हें तुरंत घर पहुंचने के लिए कहा। घर पहुंचने पर पत्नी ने बताया कि अलमारी में रखे आभूषण और नकदी गायब हैं। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने घर में काफी तलाश की, लेकिन सामान का कोई पता नहीं चला।
अलमारी में रखे थे ये कीमती आभूषण
परिवादी के अनुसार, अलमारी में करीब 10 तोला सोने के कंगन, 8 तोला मोती सेट, 4 तोला डायमंड सेट, 3 तोला पोलकी सेट, 13 अंगूठियां, डेढ़ तोला स्टोन सेट और 8 तोला सोने का ब्रासलेट रखा हुआ था। इसके अलावा करीब 5 किलो चांदी और एक लाख रुपये नकद भी अलमारी में रखे थे। जांच करने पर नकदी में से 7 हजार रुपये भी गायब मिले।
बीएनएस की धारा 305(A) में मामला दर्ज
घटना के बाद परिवादी ने पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 305(A) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक देवकरण को सौंपी गई है। पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


