Major Crackdown on Illicit Liquor Amidst Election Code of Conduct; 3,000 Liters of Wash and 5 Stills Destroyed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनाव आचार संहिता के बीच अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 3 हजार लीटर वॉश और 5 भट्टियां नष्ट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 4:47 PM (IST)
चुनाव आचार संहिता के बीच अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 3 हजार लीटर वॉश और 5 भट्टियां नष्ट
श्रीगंगानगर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के क्रम में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी श्रीगंगानगर नयन गौतम के नेतृत्व में हिंदुमलकोट के पक्की कोठा क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मौके पर लगभग 3,000 लीटर वॉश एवं अवैध मदिरा निर्माण में प्रयुक्त 5 कच्ची भट्टियों को नष्ट किया गया। साथ ही 30 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीबद्ध किया गया। उक्त संयुक्त कार्यवाही में सहायक आबकारी अधिकारी मनीष पारीक, आबकारी निरीक्षक फतेह सिंह तथा आबकारी निरोधक दल, थाना श्रीगंगानगर शहर एवं ग्रामीण का जाब्ता सम्मिलित रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement