Major crackdown on bribery by SV&ACB: Female ASI and private individual arrested while accepting a ₹35,000 bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वतखोरी के खिलाफ SV&ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला ASI और निजी व्यक्ति 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जून 2026 6:15 PM (IST)
रिश्वतखोरी के खिलाफ SV&ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला ASI और निजी व्यक्ति 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
फतेहाबाद। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद जिले में तैनात एक महिला सहायक उपनिरीक्षक (L/ASI) तलविंदर कौर तथा उसके सहयोगी निजी व्यक्ति कस्तूरी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। क्या था मामला
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि भट्टू कलां थाना में तैनात L/ASI तलविंदर कौर उसके पुत्र के खिलाफ प्राप्त शिकायत पर एफआईआर दर्ज न करने की एवज में 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रही है। आरोपी ने रिश्वत राशि प्राप्त करने के लिए अपने सहयोगी निजी व्यक्ति कस्तूरी को माध्यम बनाया था। मामले की पुष्टि करने के उपरांत SV&ACB फतेहाबाद इकाई ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। टीम ने कार्रवाई करते हुए निजी व्यक्ति कस्तूरी को 35 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच के दौरान महिला ASI तलविंदर कौर की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना SV&ACB हिसार में FIR नंबर 20 दिनांक 23 जून 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7A के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement