Advertisement
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : होटल हाईवे प्रिंस में तोड़फोड़, मारपीट व 2.50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी आशुप्रताप सिंह गिरफ्तार

क्या था पूरा मामला: होटल मैनेजर हनुमान सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 12 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे एक बोलेरो गाड़ी (जिस पर सरपंच लिखा था) से पवाना अहीर निवासी अमित मेहता अपने दो साथियों के साथ होटल पहुंचा। कमरा लेने के लिए होटल कर्मी द्वारा आईडी प्रूफ मांगने पर वे भड़क गए और गाली-गलौच करते हुए होटल बंद करवाने की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाने लाकर कार्रवाई की।
काउंटर से ₹2.50 लाख ले जाने का आरोप: इसके बाद 13 नवंबर की तड़के करीब 4:00 बजे सचिन यादव व नवीन आदि 15-20 युवकों के साथ तीन-चार गाड़ियों में सवार होकर होटल पहुंचे। आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, होटल में जमकर तोड़फोड़ की और काउंटर में रखे ₹2,50,000 ले गए। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 275/2026 तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाने पर प्रकरण संख्या 276/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
विशेष पुलिस टीमों ने दी दबिश, शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के सुपरविजन तथा कोटपूतली वृत्ताधिकारी मदनलाल जैफ व सरुण्ड थानाधिकारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों (पनियाला थानाधिकारी रविंद्र सिंह, डीएसटी टीम प्रभारी अंकित सामरिया, साइबर सेल प्रभारी संदीप हेड कांस्टेबल मय टीम) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 नवंबर को 5 आरोपियों तथा 17 नवंबर को विनोद और आशुप्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस टीमों द्वारा प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


