फैक्ट्री में बड़ा हादसा, पॉवर लिफ्टर में दबकर चीफ मैनेजर की मौत
khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 11:46 AM (IST)
इलाहाबाद।
भारत में कृषि क्षेत्र में उर्वरक के उत्पादन और विपणन की अग्रणी संस्था इफ्को
में शुक्रवार बड़ा हादसा हुई । इफ्को की फूलपुर इलाहाबाद ईकाई पर दुर्घटना में चीफ मैनेजर की
जान चली गई । इफ्को प्लांट की जांच के दौरान चीफ मैनेजर पॉवर लिफ्टर की चपेट में
आ गये और लिफ्टर में ही दबकर उनकी जान चली गई । घटना से इफ्को प्लांट पर सनसनी फैल
गई । आनन-फानन में काम काज ठप कर दिया गया । घटना की सूचना पर इफ्को के आलाधिकारी
व प्रशासनिक अमले से टीम पहुंची । घटना को लेकर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा
रही है ।
इफ्को के
फूलपुर प्लांट पर वी के सक्सेना की बतौर चीफ मैनेजर तैनाती थी । शुक्रवार को वह
प्लांट का रूटीन निरीक्षण कर रहे थे । पाॅवर लिफ्टर के पास बातचीत के दौरान वह
उसकी चपेट में आ गये । वहां मौजूद कर्मचारियों ने गुहार मचाई तो लोग मदद के लिए
दौड़े । जब तक पावर लिफ्टर को बंद कर मदद की जाती सक्सेना की सांसे थम चुकी थी ।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा