मिक्सचर मशीन पलटने से बड़ा हादसा,दो मजदूरों की मौत 12 घायल
khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 07:28 AM (IST)
आजमगढ़।
मिक्चर मशीन पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। जबकि दो दर्जन मजदूर घायल हो गये।
घायल मजदूरों में पांच की हालत काफी गंभीर है। सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके
पर पहुंच गयी और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सामान्य रूप से घायल मजदूरों को सामान्य उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि पांच
गंभीर रूप से घायल मजदूरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।