Mahendragarh: Rajput community protests against BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महेंद्रगढ़ : राजपूत समाज का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 सितम्बर 2024 6:56 PM (IST)
महेंद्रगढ़ : राजपूत समाज का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन
महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव सतनाली में राजपूत समाज ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। समाज का आरोप है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए केवल एक टिकट राजपूत समाज को दिया है, जबकि उनकी मांग है कि 10 से 11 टिकटें दी जाएं। राजपूत समाज के पूर्व प्रधान सवाई सिंह राठौड़ ने कहा कि बीजेपी ने 4 सितंबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें राजपूत समाज को केवल एक सीट दी गई है। उनका कहना है कि यह राजपूत समाज के साथ एक बड़ा अन्याय है, खासकर तब जब हरियाणा में राजपूतों की जनसंख्या 10 से 11% है और वे बीजेपी को लगभग 80% से अधिक वोट देते आ रहे हैं। राठौड़ ने आरोप लगाया कि बीजेपी राजपूत विरोधी है और समाज को खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बीजेपी ने हरियाणा में राजपूत समाज को उचित संख्या में टिकटें नहीं दीं, तो राजपूत समाज चुनावों में बीजेपी का पुरजोर विरोध करेगा।
आज के प्रदर्शन में, राजपूत समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर को जलाकर और नारेबाजी करके अपना रोष प्रकट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement