Lovers husband with murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रेमी के साथ मिल कर की पति की हत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 7:19 PM (IST)
प्रेमी के साथ मिल कर की पति की हत्या
श्रीगंगानगर। यहां के समेजा थाना क्षेत्र के गांव पीएस में नहर में सदिग्ध हालत में युवक के शव मिलने के मामले में पुलिस नेआज खुलासा कर दिया है। मृतक कुलदीप सिंह की पत्नी व साली ने प्रेमी से मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने मामले खुलासा कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वही आरोपियों की फोन पर हुई बातचीत से ब्लाईड मर्डर का खुलासा हुआ है.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश मोर्य ने बताया की मामले में मृतक की पत्नी व साली दोनो नाबलिग हैं। मृतक की पत्नी अमनदीप ने अपने प्रेमी कुलदीप के साथ मिलकर अपनी ही चुन्नी से गला दबाकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नहर में फैक दिया। मामले में संदेह होने पर पुलिस ने पत्नी व साली से पुछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के आयु सम्बधी दस्तावेजों की जांच की कर रही है। वहीँ आरोपियों को पुलिस न्यायलय में पेश कर रिमांड लेगी ताकि मामले में और जानकारी मिल सके।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement