नारनौल। जिला पुलिस कप्तान हमीद अख्तर ने ट्रेफिक एसएचओ को निर्देश देते हुए शहर के बाजार में दिन के समय लोडिंग टैंपुओं पर पाबंदी लगा दी है। इसके तहत अब सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक बाजार में लोडिंग टैंपुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। पाबंदी आदेश के तहत महाबीर चौक से पुल बाजार, आजाद चौक, सब्जी मंडी, दिल्ली रोड, गेट छत्ता वाली गली में बहुत अधिक भीड़ रहती है। इसलिए इन बाजारों में पाबंदी लगाई गई है। जिला पुलिस कप्तान ने सभी ट्रांसपोर्ट्स और व्यापारियों की मीटिंग लेकर उन्हें भी इसके निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े :पिछले साल देश में 473 आधिकारियों और जवानों ने देश के लिए कुर्बानियां दीयह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियां